Koderma JHARKHAND
झुमरी तिलैया: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष अनुप जोशी के आवासीय कार्यालय में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह की शुरुआत आपसी अभिवादन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर सभी ने होली की बधाई दी।
एकता और समरसता का संदेश
जिला अध्यक्ष अनुप जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेमपूर्वक साथ चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में दीनानाथ पाण्डेय, बरुण पाण्डेय, हद्धयनाथ मिश्रा, त्रिवेणी पाण्डेय, चन्द्रशेखर जोशी, संजय बनर्जी, धीरज जोशी, उपेन्द्र दुबे, पंकज दुबे, मुरारी मिश्रा, प्रियदर्शी हर्देश भारती, अनील गुरु, दिनेश मिश्रा, मनोज जोशी, अमरेन्द्र पाण्डेय, अमरीश शर्मा, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, वी.पी. स्थाना, प्रदीप जोशी, अशोक पाण्डेय, कुन्दन पाण्डेय, भोला पाण्डेय, अनील पाण्डेय, केशव पाण्डेय, दीपेश दुबे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। अंत में सभी ने समाज की उन्नति एवं आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Comments
0 comment