सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना होली मिलन समारोह
सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना होली मिलन समारोह
कोडरमा: सत्यम शिवम सुंदरम स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह | बच्चों ने उड़ाया गुलाल

Koderma, JHARKHAND 

कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर दिखा। स्कूली बच्चे-बच्चियां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते नजर आए, वहीं शिक्षकगण ने भी गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम, वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिस्त्री, प्राचार्य रामकृष्ण मेहता, शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता, सुबोध कुमार विश्वकर्मा, रतन कुमार, अरुण कुमार एवं शिक्षिका ममता कुमारी समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेम और सौहार्द का संदेश

निदेशक सुखदेव हजाम ने कहा कि होली एक प्राचीन हिंदू पर्व है, जिसे रंगों और वसंत के त्योहार के रूप में जाना जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिस्त्री ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे मिटाकर गले मिलते हैं और प्रेम के रंगों में सराबोर हो जाते हैं।

प्राचार्य रामकृष्ण मेहता ने फागुन पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से “हैप्पी होली, सेफ होली” मनाने की अपील की।

पुआ-पकवान और सांस्कृतिक रंग

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने पुआ-पकवान का आनंद लिया। संगीत की धुन पर बच्चे झूमते-नाचते नजर आए। ढोलक की थाप पर माहौल और भी रंगीन हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया।

Comments

https://tatkshantimes.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!