कोडरमा में नगरपालिका चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों का चंदन एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया।
इस खास पहल से मतदान दलों में उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
इस खास पहल से मतदान दलों में उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
कोडरमा नगरपालिका चुनाव: बूथों पर मतदान कर्मियों का पारंपरिक स्वागत | 23 फरवरी को मतदान
Koderma
कोडरमा: नगरपालिका निर्वाचन के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदान से पूर्व बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों का संबंधित बीएलओ द्वारा पारंपरिक तरीके से माथे पर चंदन लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत से मतदान दलों में उत्साह का माहौल देखा गया।
मतदान कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक और सम्मानजनक वातावरण में कर्तव्य निर्वहन करने से ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव और अधिक बढ़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
Comments
0 comment