डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कोडरमा में पुराना पॉलिटेक्निक कॉलेज, बागीटांड मैदान स्थित डिस्पैच सेंटर का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण

Koderma 

कोडरमा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुराना पॉलिटेक्निक कॉलेज, बागीटांड मैदान में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मतदान दलों के नियुक्ति पत्र वितरण, पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, मतपेटिका एवं मतपत्र वितरण, मतदान दल एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए वाहन व्यवस्था, पेयजल, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डिस्पैच से जुड़ी सभी तैयारियां समय पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के क्रम में कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग, मतपेटिका एवं सामग्री कोषांग, निर्वाचन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग तथा स्ट्रांग रूम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी नोडल पदाधिकारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजुर सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

https://tatkshantimes.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!