झारखण्ड राज्यस्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा टीम उपविजेता
झारखण्ड राज्यस्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा टीम उपविजेता
झारखण्ड राज्यस्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब जीता। साथ ही टीम के दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

झारखण्ड सीनियर कबड्डी में कोडरमा उपविजेता! दो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित

Koderma 

कोडरमा: कोडरमा जिला कबड्डी संघ की सीनियर बालक वर्ग टीम ने झारखण्ड राज्यस्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

टीम के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों—विल्सन पॉल (माता: सरोजनी पॉल) एवं शुभम कुमार (पिता: कृष्णा सिंह)—का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड टीम में किया गया है। यह कोडरमा जिले के लिए गौरव का क्षण है।

इस सफलता पर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक प्रमोद कुमार सिंह, संगीता शर्मा, अविनाश सेठ, सुनील जैन छाबड़ा, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, विकाश कुमार, सह सचिव जय गोपाल शर्मा, विजय साहू, दीपक कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ कुंदन कुमार राणा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में कबड्डी को नई पहचान मिली है और भविष्य में और भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर कोडरमा का नाम रोशन करेंगी।

Comments

https://tatkshantimes.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!