रजत कलशों से अभिषेक, शांतिधारा, भक्तामर स्तोत्र पाठ और भक्ति नृत्य के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
देखिए पूरी रिपोर्ट Tatkshan Times पर।
झुमरी तिलैया जैन मंदिर में 91वें वर्ष पर महामस्तिकाभिषेक | आदिनाथ व नेमिनाथ भगवान | Koderma News
koderma
झुमरी तिलैया: Jhumri Tilaiya स्थित Shri Digambar Jain Bada Mandir में विराजमान जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर Adinatha (1008 श्री आदिनाथ भगवान) एवं 22वें तीर्थंकर Neminatha (1008 श्री नेमिनाथ भगवान) की पाषाण प्रतिमाओं के 91 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य महामस्तिकाभिषेक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन समाज के सानिध्य में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 7 बजे अन्य वेदी से प्रतिमाओं को विधि-विधानपूर्वक बाहर पांडुक शिला पर विराजमान कर सामूहिक अभिषेक किया गया। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महामस्तिकाभिषेक के दौरान रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात विश्व शांति मंत्रों के साथ शांतिधारा संपन्न हुई तथा भक्तामर स्तोत्र के 48 मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप अर्पित किए गए।
अष्ट द्रव्यों से पूजन के उपरांत महिलाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत करते हुए श्रीफल अर्पित किया और प्रभु की आरती की। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन में समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, शांति लाल जैन छाबड़ा, जय कुमार जैन गंगवाल, ललित जैन सेठी, सुशील जैन पांड्या, विनोद जैन अजमेरा, अभिषेक जैन गंगवाल, शैलेश जैन छाबड़ा, अजय जैन सेठी, ईशान जैन कासलीवाल, राज कुमार जैन अजमेरा, मोनी जैन सेठी, अमित जैन गंगवाल, पिंटू जैन सेठी, आनंद जैन पांड्या, संजय जैन गंगवाल सहित महिला संगठन की नीलम जैन सेठी, आशा जैन गंगवाल, सरिता जैन काला समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम की जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन ने दी।
Comments
0 comment