झुमरी तिलैया में बड़ी चोरी: 20 इंच मोटी दीवार तोड़कर शिवम ज्वेलर्स से लाखों के जेवर उड़ाए
झुमरी तिलैया में बड़ी चोरी: 20 इंच मोटी दीवार तोड़कर शिवम ज्वेलर्स से लाखों के जेवर उड़ाए
कोडरमा के झंडा चौक स्थित शिवम ज्वेलर्स में चोरों ने 20 इंच मोटी दीवार तोड़कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। नगर निकाय चुनाव के बीच हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

झुमरी तिलैया में बड़ी चोरी | 20 इंच दीवार तोड़कर शिवम ज्वेलर्स से लाखों के जेवर पार

koderma 

कोडरमा (झुमरी तिलैया): शहर के व्यस्त इलाके झंडा चौक स्थित शिवम ज्वेलर्स में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान की करीब 20 इंच मोटी दीवार तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान मालिक ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बाहर थे और दुकान बंद थी। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित तरीके से पीछे की दीवार तोड़ी और अंदर घुसकर कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलैया थाना क्षेत्र में पैंथर जवानों की रातभर गश्त रहती है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

गौरतलब है कि इन दिनों झारखंड में नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं, जिससे पुलिस बल की ड्यूटी और बढ़ गई है। ऐसे में व्यस्त बाजार क्षेत्र में इस तरह की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

झुमरी तिलैया में बड़ी चोरी | 20 इंच दीवार तोड़कर शिवम ज्वेलर्स से लाखों के जेवर पार

झुमरी तिलैया में बड़ी चोरी: 20 इंच मोटी दीवार तोड़कर शिवम ज्वेलर्स से लाखों के जेवर उड़ाए

https://www.instagram.com/reel/DVBB4nRD0o2/

Comments

https://tatkshantimes.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!