नवादा में भीषण सड़क हादसा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन की मौत
Nawada, Bihar
नवादा (बिहार): जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघर गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही जान चली गई।
मृतकों की पहचान
हादसे में गया जिले के रिऊला गांव निवासी—
20 वर्षीय सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी (पुत्र सुनील चौधरी)
20 वर्षीय प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार (पुत्र विजय चौधरी)
42 वर्षीय इंद्र मांझी (पुत्र राजेश मांझी)
बताया जा रहा है कि मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल थे।
तिलक समारोह से लौटते समय हादसा
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अकबरपुर प्रखंड के महोगया गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कटघर मोड़ के समीप उनकी R15 मॉडल बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिवार में मातम
इंद्र मांझी की पत्नी बबीता देवी गर्भवती हैं और कुछ ही दिनों में उनके घर संतान जन्म लेने वाला है। पति की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
नवादा में दर्दनाक हा#दसा | तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई | तीन की मौ#त
Comments
0 comment