पंचांग पूजन, वेदी पूजन सह मंडप प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
पंचांग पूजन, वेदी पूजन सह मंडप प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
कोडरमा के जयनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेरोगांई में 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत पंचांग पूजन, वेदी पूजन एवं मंडप प्रवेश कार्यक्रम वैदिक रीति से संपन्न हुआ। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

बेरोगांई में 108 श्री शतचंडी महायज्ञ, पंचांग व वेदी पूजन संपन्न | उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Koderma 

कोडरमा | जयनगर: प्रखंड के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बेरोगांई में आयोजित 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत पंचांग पूजन, वेदी पूजन एवं सह मंडप प्रवेश कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ।

सुबह से ही यज्ञ मंडप के चारों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण परिक्रमा कर यज्ञ में आहुति अर्पित कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर मीना बाजार, झूला आदि की भी व्यवस्था की गई है, जिससे मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है।

यज्ञाधीश बालमुकुंद आचार्य, यज्ञाचार्य प्रद्युमन शास्त्री, कृपाचार्य कुंदन शास्त्री, दीपक शास्त्री, विक्की कुमार पांडेय, पिंटू कुमार पांडेय सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अनुष्ठान कराया जा रहा है। प्रवचनकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक बातें बताई जा रही हैं।

यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामजी यादव, सचिव रामजतन यादव, उपाध्यक्ष सीताराम यादव, उपसचिव कैलाश राणा, कोषाध्यक्ष दशरथ यादव, उपकोषाध्यक्ष उमेश यादव, मुख्य घृतधारी बाबूलाल यादव सहित समिति के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरे आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

Comments

https://tatkshantimes.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!