22 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय अनिल कुमार ने इस सम्मान को विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया और बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
अनिल कुमार को “रबिन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय अवार्ड” | शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान
Koderma /Ranchi
रांची/कोडरमा: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल कुमार को “रबिन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रांची स्थित पांच सितारा होटल रमादा में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार से जहां विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस करता है, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 22 वर्षों से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा सम्मेलनों में भाग लेने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि देशभर के शिक्षाविदों के अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को सही दिशा देने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के आयोजकों, गुरुजनों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर शैक्षणिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने निदेशक को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Comments
0 comment