ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में आई.क्यू.ए.सी. के अंतर्गत रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने साक्षात्कार दिया और कई अभ्यर्थियों का विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए चयन हुआ।

ग्रिजली कॉलेज में रोजगार मेला, कई प्रशिक्षु शिक्षक पद पर चयनित | कोडरमा की बड़ी पहल

Koderma,Jharkhand 

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) अंतर्गत प्लेसमेंट सेल द्वारा रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

रोजगार मेले में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं (एलुमनी) के साथ-साथ बी.एड. एवं डी.एल.एड. सत्र 2023–25 तथा 2024–26 के प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर साक्षात्कार दिया। विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने मेले में सहभागिता करते हुए अभ्यर्थियों का चयन किया। कोडरमा जिले के ग्रिजली विद्यालय एवं ग्रिजली पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य शिक्षण संस्थानों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साक्षात्कार प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण कौशल, व्यक्तित्व, संप्रेषण क्षमता तथा कक्षा-प्रबंधन दक्षता का मूल्यांकन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को माध्यमिक, प्राथमिक एवं पूर्व-प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पद के लिए विभिन्न विद्यालयों में नियुक्ति हेतु चुना गया।

महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने कहा कि रोजगार मेला संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने चयनित प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

रोजगार मेला के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Comments

https://tatkshantimes.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!